ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?

शराबबंदी वाले प्रदेश में शराब पीकर हंगामा मचा रहे थे मुखिया जी, पुलिस ने दबोचा

MUZAFFARPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और आए दिन पुलिस के हत्थे भी चढ़ रहे है। इस बार एक मुखिया को शराब पीने के जुर्म में गि

शराबबंदी वाले प्रदेश में शराब पीकर हंगामा मचा रहे थे मुखिया जी, पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और आए दिन पुलिस के हत्थे भी चढ़ रहे है। इस बार एक मुखिया को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। शराब पीकर मुखिया जी हंगामा कर रहे थे लोगों से अभद्र व्यवहार कर रहे थे। इसकी सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें दबोचा। मुखिया के समर्थकों ने पुलिस का विरोध किया लेकिन इसके बावजूद मुखिया को जेल भेज दिया गया।


बिहार में एक ओर जहां पूर्ण शराबबंदी है वहीं दूसरी ओर आम के साथ-साथ खास लोग भी इसका सेवन करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड के शाहपुर मरीचा की है जहां पुलिस ने अमरजीत पासवान मुखिया को नशे की हालत में दबोचा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुखिया दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने के बाद नशे की हालत में कुछ लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मनियारी थाना पुलिस ने मुखिया को मौके से गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है। स्थानीय मुखिया के समर्थकों ने गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया। लेकिन पुलिस की तत्परता ने उन सभी को खदेड़ कर वहां से हटाया और मुखिया को जेल भेजा। डीएससी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय मुखिया को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है और आगे की प्रक्रिया पूरी कर मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।