ब्रेकिंग
Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल

शराबबंदी के बावजूद लोग कैसे पी रहे शराब? दारू पीने के लिए पैसे नहीं दिये तो किया हमला, पति बोला-अपनी पत्नी को ही तो मारे हैं फांसी दे दीजिएगा का?

JAMUI: बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीना और बेचना दोनों बिहार में पूरी तरह से बैन है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पूर्ण शराबबंदी हुए सा

शराबबंदी के बावजूद लोग कैसे पी रहे शराब? दारू पीने के लिए पैसे नहीं दिये तो किया हमला, पति बोला-अपनी पत्नी को ही तो मारे हैं फांसी दे दीजिएगा का?
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीना और बेचना दोनों बिहार में पूरी तरह से बैन है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पूर्ण शराबबंदी हुए सात साल होने को है लेकिन आज भी लोग शराब पी रहे हैं। जमुई की इस घटना को देखकर तो यही कहा जा सकता है। जहां शराब पीने के लिए एक पति ने पत्नी से पैसे मांगे और पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया उसकी जमकर पिटाई कर दी। चाकू से हुए हमले से पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने पुलिस से कहा कि अपनी पत्नी को ही तो मारे हैं फांसी दे दीजिएगा का?


शराबबंदी वाले बिहार के जमुई जिला में गुरुवार को एक शराबी पति को पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसा देने से मना कर दिया तो गुस्से में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना खैरा थाना क्षेत्र के ढाव कश्मीर गांव का है। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के ढाव कश्मीर गांव निवासी शंभू शाह की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि रिंकू देवी के शराबी पति उससे दो हजार रुपये दारू पीने के लिए मांग रहा था। जब पत्नी ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो नाराज शराबी पति ने घर में रखे तेज धारदार हथियार से रिंकू की आंख और पेट पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया ।


घटना के बाद घायल महिला के पिता बद्री साह ने खैरा थाना पहुंचकर आरोपी दामाद के खिलाफ शिकायत की। शिकायत दर्ज होने के बाद खैरा थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बद्री शाह ने बताया कि उसके शराबी दामाद ने हत्या की नीयत से उसकी बेटी पर तेजधार चाकू से पेट और आंख पर हमला किया है। पीड़ित के पिता ने थानाध्यक्ष से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।


खेरा थानाध्यक्ष सीधेश्वर पासवान ने बताया कि घायल महिला के पिता के द्वारा आवेदन दिया गया था जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में धुत घायल महिला के पति को घर से गिरफ्तार कर लिया गया और घायल महिला कि  इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इधर पुलिस की गिरफ्त में आए पति शंभू शाह ने पुलिस को कहा कि अपनी पत्नी को ही तो मारे हैं फांसी दे दीजिएगा का?

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता