ब्रेकिंग
बिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियमबिहार वालों सावधान! आज कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग का अलर्टBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा बिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियमबिहार वालों सावधान! आज कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग का अलर्टBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा

शराब माफिया के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई, एक हफ्ते में 33 हजार 600 रेड, एक लाख 6 हजार लीटर शराब बरामद, 9 हजार से ज्यादा गिरफ्तारी

PATNA: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद अवैध शराब के कारोबारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वही शराब माफिया के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई भी ल

शराब माफिया के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई, एक हफ्ते में 33 हजार 600 रेड, एक लाख 6 हजार लीटर शराब बरामद, 9 हजार से ज्यादा गिरफ्तारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद अवैध शराब के कारोबारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वही शराब माफिया के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई भी लगातार जारी है। पिछले हफ्ते विभाग ने 33 हजार 600 छापेमारी की है। 


इस दौरान 17 हजार 600 जगहों से एक लाख 6 हजार लीटर देसी और विदेशी शराब को जब्त किया गया है। वही इस अवैध कारोबार में जुड़े 9 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विभाग के सचिव बिनोद सिंह गुंजियाल ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरीये इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। 


बिनोद सिंह गुंजियाल ने मीडिया को बताया कि अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। शराब पीने वाले वैसे लोगों की पहचान की जा रही है जो पहली बार शराब पीने के कारण जेल गये हैं। जेल से छूटने के बाद फिर शराब पीने लगे हैं। ऐसे लोग जब दोबारा पकड़े जाते हैं तो बायोमेट्रिक तरीके से उनकी पहचान की जा रही है। फिर से उन्हें कोर्ट में पेश किया जाता है।


उन्होंने बताया कि ऐसे 400 से अधिक लोगों को अब तक सजा दिलाई जा चुकी है। पहली बार तो जुर्माना लेकर छोड़ दिया जाता है लेकिन दूसरी बार पकड़े जाने पर उन्हें एक साल की सजा सुनाई जाती है। विभाग ने अब तक सौ से ज्यादा होम डिलीवरी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। शराबबंदी कानून को कड़ाई के लागू किया जा रहा है। शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।