ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

शराब घोटाला मामले में ईडी की रेड, मंत्री रामेश्वर उरांव के घर से 30 लाख बरामद, विनय सिंह के यहां से मिले करोड़ों के आभूषण

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के घर से ईडी की टीम ने 30 लाख रुपये बरामद किया है। वही नेक्सजेन शो

शराब घोटाला मामले में ईडी की रेड, मंत्री रामेश्वर उरांव के घर से 30 लाख बरामद, विनय सिंह के यहां से मिले करोड़ों के आभूषण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI:  झारखंड की राजधानी रांची से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के घर से ईडी की टीम ने 30 लाख रुपये बरामद किया है। वही नेक्सजेन शो रूम के मालिक विनय सिंह के आवास से करोड़ों रूपये के आभूषण को बरामद किया गया है। 


बता दें कि शराब घोटाला मामले में ईडी की टीम ने आज रांची सहित कई जिलों में एक साथ 32 ठिकानों पर छापेमारी की थी। मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने शराब कारोबारी योगेन्द्र तिवारी और उसके भाई अमरेंद्र तिवारी को 26 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। 


बता दें कि 23 अगस्त की सुबह से ही ईडी ने शराब घोटाला मामले में एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने राजधानी रांची के साथ-साथ देवघर, दुमका, गिरीडीह, जामताड़ा सहित कई अन्य जगहों पर छापेमारी की। झारखंड के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव, नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह, शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके करीबियों के कई ठिकानों पर भी छापेमारी की गयी। 


रांची में वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के आवास पर ईडी करीब 7:30 बजे पहुंची थी। सुबह के वक्त ईडी की टीम ने वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के घर पर रहने वाले दो बच्चों के स्कूल बैग की भी चेकिंग की थी। जिसके बाद उन्होंने दोनों बच्चों को स्कूल जाने की इजाजद दी गयी। ये दोनों मंत्री रामेश्वर उरांव के घर पर काम करने वाले स्टाफ के बच्चे हैं।