ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

शराबबंदी वाले बिहार में बनाया जा रहा था देसी दारू, शराब भट्टी को पुलिस ने किया ध्वस्त, तस्कर भी गिरफ्तार

JAMUI: बिहार में 2016 से ही पूर्ण शराबबंदी लागू है। इस कानून के तहत ना तो कोई शराब पी सकता है और ना ही इसे बेच सकता है लेकिन बिहार में आए दिन शराब पीने वाले और बेचने वाले पकड़

शराबबंदी वाले बिहार में बनाया जा रहा था देसी दारू, शराब भट्टी को पुलिस ने किया ध्वस्त, तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: बिहार में 2016 से ही पूर्ण शराबबंदी लागू है। इस कानून के तहत ना तो कोई शराब पी सकता है और ना ही इसे बेच सकता है लेकिन बिहार में आए दिन शराब पीने वाले और बेचने वाले पकड़े जा रहे है। ना तो शराब पीने वाले ही सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी करतूतों से बाज आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के जमुई जिले का है जहां बरहट के विजय नगर स्थित जंगली इलाके में देसी शराब बनाया जा रहा था। 


इस बात सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध शराब की भट्टी को ध्वस्त किया और मौके से 40 लीटर शराब बरामद किया साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर जमुई एसपी शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है जमुई एसपी के आदेश पर जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में बरहट के जंगली इलाकों में अवैध शराब की भट्टी सुलग रही हैं।पुलिस द्वारा निरंतर भट्टी को ध्वस्त कर कार्रवाई कर रही है। 


इस क्रम में एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में बरहट पुलिस ने थाना क्षेत्र के विजयनगर नुमंर इलाके में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी सहित 40 लीटर देशी शराब(महुआ)को बरामद किया है।इस दौरान पुलिस ने एक भट्टी को भी जब्त किया है।जबकि शराब बनाने वाले उपकरण को भी जब्त किया है।कारोबारी की पहचान नुमंर गांव निवासी सीताराम मांझी बताया जाता है।बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी डा.शौर्य सुमन के निर्देश पर अपराध नियंत्रण, मध निषेध के सफल क्रियावन को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया था।


टीम में एसडीपीओ के अलावे मलयपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विकास कुमार,बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव,जिला सूचना इकाई की टीम शामिल थी।बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि किसी भी हाल में अवैध बालू खनन व शराब तस्करी होने नहीं दिया जाएगा।कई सफेदपोश पुलिस की रडार पर है।जल्द ही वैसे लोगों को चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता