ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

संसद की सुरक्षा में चूक मामला: स्पेशल सेल ने छठे आरोपी को भी किया अरेस्ट, ललित झा के साथ किया था सरेंडर

DELHI: संसद की सुरक्षा में चूक मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सुरक्षा में सेंध के दूसरे मास्टरमाइंड महेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ललित झा और महेश को मामले का मास्ट

संसद की सुरक्षा में चूक मामला: स्पेशल सेल ने छठे आरोपी को भी किया अरेस्ट, ललित झा के साथ किया था सरेंडर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: संसद की सुरक्षा में चूक मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सुरक्षा में सेंध के दूसरे मास्टरमाइंड महेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ललित झा और महेश को मामले का मास्टरमाइंड मान रही है। महेश ने भी ललित के साथ कर्तव्यपथ थाने में पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर किया था लेकिन उस वक्त पुलिस ने सिर्फ ललित झा को अरेस्ट किया था लेकिन अब पुलिस ने वारदात के छठे आरोपी महेश को भी गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, बीते 13 दिसंबर को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। सदन की कार्यवाही के दौरान दो लोग दर्शक दीर्घा से कूदकर सांसदों के बीच पहुंच गए थे और वहां पीले रंग का धूंआ फैला दी थी। इसके बाद सदन के भीतर हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस मामले में सदन के भीतर से दो आरोपियों के साथ सदन के बाहर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 


इसी बीच घटना के मास्टरमाइंड ललित झा और महेश ने थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने ललित झा को अरेस्ट कर लिया था जबकि महेश को छोड़ दिया था लेकिन अब स्पेशल सेल ने महेश को भी अरेस्ट कर लिया है। बता दें कि घटना के पीछे के दूसरे मुख्य साजिशकर्ता ललित झा को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।