ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Sanjeev Hans: बिहार के भ्रष्ट IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, SVU ने दर्ज किया मामला; जानिए..

Sanjeev Hans: आय के अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। अब मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में SVU यानी स्प

Sanjeev Hans
संजीव हंस की मुश्किलें बढ़ीं
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Sanjeev Hans: आय के अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। अब मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में SVU यानी स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने संजीव हंस के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है।


दरअसल, पहले से ही ईडी की जांच का सामना कर रहे बिहार के सबसे भ्रष्ट आईएएस अधिकारी संजीव हंस एक नई मुसिबत में फंस गए हैं। ईडी के केस में पहले ही जेल में बंद संजीव हंस के खिलाफ अब SVU यानी स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने एक और केस दर्ज किया है। ऐसे में संजीव हंस की मुश्किलें और भी बढ़ने जा रही हैं।


मनी लॉंड्रिंग मामले में ईडी की जांच के दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर SVU ने संजीव हंस और उसके करीबी रिशू रंजन सिन्हा उर्फ रिशु श्री के ख़िलाफ यह केस दर्ज किया है। जांच में यह बात सामने आई है कि रिशु रंजन सिन्हा उर्फ रिशु श्री अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाता था। रिशु रंजन सिन्हा आईएएस संजीव हंस के लिए विभिन्न कंपनियों के बीच होने वाले लेनदेन में मध्यस्थ की भूमिका निभाता था।


ED की जांच में पाया गया था कि रिशु श्री के करीब एक दर्जन अधिकारियों से नजदीकी संबंध हैं। अधिकतर अधिकारी निर्माण कराने वाले विभाग में पदस्थ हैं। ED ने केस दर्ज करने को लेकर गृह विभाग को पत्र लिखा था। ईडी के इस पत्र में रिशु श्री की भूमिका का खुलासा किया गया था। केस दर्ज करने को लेकर गृह विभाग ने महाधिवक्ता कार्यालय से मंतव्य मांगा था। महाधिवक्ता कार्यालय से मंतव्य मिलने के बाद SVU में संजीव हंस और उसके करीबी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता