ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

समीर वानखेड़े के खिलाफ रिश्वत की जांच शुरू, एनसीबी डायरेक्टर बोले..उन्हें टारगेट किया जा रहा है

MUMBAI: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस की जांच कर रहे एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। उनके खि

समीर वानखेड़े के खिलाफ रिश्वत की जांच शुरू, एनसीबी डायरेक्टर बोले..उन्हें टारगेट किया जा रहा है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUMBAI: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस की जांच कर रहे एनसीबी के जोनल डायरेक्टर  समीर वानखेड़े पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ जांच भी शुरू हो गयी है। ऐसे में वानखेड़े अपने पद पर बने रहेंगे या नहीं इस बात को लेकर संशय बना हुआ है। 


एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि वानखेड़े पर लगे रिश्वत लेने के आरोपों की जांच विजिलेंस कर रही है। वही इस जांच को सुपरवाइज वे भी कर रहे हैं। वानखेड़े अपने पद पर बने रहेंगे या नहीं इस पर फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 


मुंबई एनसीबी के अधिकारियों द्वारा एनसीबी के डीजी को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी गयी है। समीर वानखेड़े पर भष्टाचार का आरोप लगने के बाद एनसीबी ने सेशल कोर्ट में नया हलफनामा दायर किया है। जिसमें समीर वानखेड़े की ओर से यह कहा गया है कि उन्हें आर्यन केस की शुरूआत से ही टारगेट किया जा रहा है।


समीर वानखेड़े ने कोर्ट को बताया कि मेरे परिवार, मेरी मां जो इस दुनियां में नहीं हैं और पिता तक को निशाना बनाया जा रहा है। जांच को प्रभावित करने और उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है। 


गौरतलब है कि एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन को क्रूज ड्रग्स पार्टी के दौरान पकड़ा था। जिसके बाद इस मामले में एक स्वतंत्र गवाह प्रभाकर ने मामला भ्रष्टाचार का बताया था।


प्रभाकर ने 25 करोड़ की डील की बात कही थी। उसने कहा था कि एनसीबी दफ्तर में सादे कागज पर उससे हस्ताक्षर कराया गया था।  स्वतंत्र गवाह ने एफिडेविट के जरिए सोशल मीडिया पर कुछ तथ्यों को शेयर किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए महानिदेशक NCB ने विजिलेंस को इंक्वायरी मार्क की है। जांच के आदेश के बाद तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अब फैसला लिया जाएगा।    

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें