ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: कमरे में सो रहे युवक को खिड़की से मारी बैक टू बैक पांच गोलियां, हत्या की वारदात से हड़कंप

Bihar Crime News: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में घर के कमरे में सो रहे युवक मोनू उर्फ सुजीत झा की अज्ञात बदमाशों ने खिड़की से ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा उत्तरी पंचायत स्थित मोरवा डीह वार्ड संख्या-11 में रविवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात उस समय हुई जब युवक अपने घर में सो रहा था. अपराधी ने खुली खिडकी से उसके शरीर ने पांच गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. 


घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान प्रमोद झा के पुत्र मोनू उर्फ सुजीत झा के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने घर की खिड़की से युवक पर फायरिंग की. स्थानीय लोगों का कहना है कि ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए.


बताया जा रहा है कि युवक को कई गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि पुलिस अभी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आधिकारिक रूप से फायरिंग से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार देर रात अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, हमलावर मौके से फरार हो चुके थे.


 इसके बाद परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां युवक को मृत पाया गया. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. 


पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता