ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

फरार अभियुक्त के घर ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस, मकान पर चस्पा किया इश्तिहार; सरेंडर नहीं किया तो होगा बड़ा एक्शन

Bihar Crime News: कोरट के आदेश पर सराय और लालगंज थाना पुलिस ने फरार अभियुक्त विवेकानंद सहनी के घर इश्तिहार चस्पा किया। माइकिंग कर जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, अन्यथा कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: कोर्ट के आदेश पर फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को वैशाली के सराय और लालगंज थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की। लालगंज थाना क्षेत्र के समसपुरा गांव में पहुंची पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त विवेकानंद सहनी के घर इश्तिहार चस्पा किया और माइकिंग के माध्यम से जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।


पुलिस के अनुसार सराय थाना कांड संख्या 55/26 में नामजद अभियुक्त विवेकानंद सहनी, पिता श्यामचंद्र सहनी, काफी समय से फरार है। न्यायालय के निर्देश पर सराय थाना के दारोगा दीपक कुमार और लालगंज थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत अभियुक्त के घर पर इश्तिहार चस्पा किया।


कार्रवाई के दौरान ढोल-नगाड़े और माइकिंग के जरिए पूरे गांव में घोषणा की गई कि अभियुक्त शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करे। पुलिस ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के भीतर समर्पण नहीं करने पर उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पूरे इलाके में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही। 


बताया गया कि संबंधित मामला फरवरी माह में सराय थाना में दर्ज किया गया था। अभियुक्त और परिवादी दोनों मूल रूप से समसपुरा गांव के निवासी हैं, हालांकि पहले वे सराय थाना क्षेत्र में रहते थे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता