ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त

बिहार के समस्तीपुर जिले में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी के घर मारपीट की सूचना पर पहुँची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और अनुसंधान इकाई की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना कोरबद्धा वार्ड संख्या 38 की है।

bihar
पुलिस पर हमला
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां मुफ्फसिल थाने की पुलिस टीम पर हमला हुआ है। आक्रोशित लोगों ने अनुसंधान इकाई मुफ्फसिल थाने की गाड़ी को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। जिससे थाने की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी के घर पर मारपीट और हंगामे की सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची थी। पुलिस के सामने पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी के ड्राइवर और उसके एक पुत्र के साथ ग्रामीणों ने मारपीट शुरू कर दी। पूर्व मंत्री के चालक और पुत्र पर पड़ोस की एक लड़की को भागने का आरोप लगाया जा रहा है। 


मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाने की पुलिस टीम ने जब लोगों को शांत कराने की कोशिश तब आक्रोशित लोगों ने पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस की गाड़ी का शीशा भी लोगों ने तोड़ डाला। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा वार्ड संख्या 38 की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है।

टैग्स