ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

शराब की सूचना पर जब पुलिस ने मारा छापा, तब बीवी की नाइटी पहनकर बाथरूम में बंद हो गया धंधेबाज, फिर क्या हुआ जानिए...

SAMASTIPUR:शराबबंदी को बिहार में और सख्ती से लागू कराया जा रहा है। जैसे ही शराब तस्करों के संबंध में सूचना मिलती है पुलिस तुंरत कार्रवाई करती है। लेकिन वही पुलिस को चकमा देने के लि

शराब की सूचना पर जब पुलिस ने मारा छापा, तब बीवी की नाइटी पहनकर बाथरूम में बंद हो गया धंधेबाज, फिर क्या हुआ जानिए...
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR:शराबबंदी को बिहार में और सख्ती से लागू कराया जा रहा है। जैसे ही शराब तस्करों के संबंध में सूचना मिलती है पुलिस तुंरत कार्रवाई करती है। लेकिन वही पुलिस को चकमा देने के लिए शराब तस्कर कई तरह के हथकंडे भी अपनाते है। ताजा मामला समस्तीपुर के विभूतिपुर का है जहां पुलिस से बचने के लिए शराब कारोबारी ने बीवी की नाईटी ही पहन ली। 


दरअसल एक घर में शराब बेचे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची थी लेकिन पुलिस को देखते ही अवैध शराब कारोबारी अमरजीत शाह ने घर में रखे पत्नी की नाईटी को पहन लिया और बाथरुम में जाकर बैठ गया। जब पुलिस ने आवाज लगायी तब किसी ने जवाब नहीं दिया। तब पुलिस ने घर से लौटने लगी तभी किसी ने बताया कि घर में अमरजीत शाह मौजूद है। 


फिर क्या था पुलिस घर में छापेमारी के लिए गयी लेकिन वहां कोई नहीं मिला और जब पुलिस की नजर बंद बाथरूम पर गयी। पुलिस ने आवाज दिया लेकिन बाथरुम से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई पुलिस को यह समझते देर नहीं लगी कि बाथरुम में ही वह छिपा हुआ है। 


जब पुलिस ने बाथरुम का दरवाजा तोड़ा तब देखा कि शराब कारोबारी ने पत्नी की नाईटी को पहन रखा है। वह पुलिस को फिर चकमा देने के फिराक में था लेकिन इस बात उसका प्लान फेल हो गया और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि इस दौरान एक शराब तस्कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।    



टैग्स