ब्रेकिंग
पारिवारिक कलह में पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौतयात्रीगण कृपया ध्यान दें... सितंबर में बदल जाएगा कई ट्रेनों का मार्ग, जानिए किन रास्तों से होकर चलेंगी ट्रेनेंBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान पारिवारिक कलह में पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौतयात्रीगण कृपया ध्यान दें... सितंबर में बदल जाएगा कई ट्रेनों का मार्ग, जानिए किन रास्तों से होकर चलेंगी ट्रेनेंBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान

समस्तीपुर के पॉश इलाके में ठेकेदार का मर्डर, घर पर चढ़कर मारी 15 गोली

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां अपराधियों ने शहर के पॉश इलाके में मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने ठेकेदार को 15 से ज्यादा गोली मारी ताकि बचने की कोई गुंजाइश बाकी ने रहे.&nb

समस्तीपुर के पॉश इलाके में ठेकेदार का मर्डर, घर पर चढ़कर मारी 15 गोली
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां अपराधियों ने शहर के पॉश इलाके में मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने ठेकेदार को 15 से ज्यादा गोली मारी ताकि बचने की कोई गुंजाइश बाकी ने रहे. 

मृतक ठेकेदार की पहचान रिंकू चौधरी के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि  सोमवार की रात के करीब 10 बजे दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने समस्तीपुर शहर के पॉश एरिया कहे जाने वाले काशीपुर गर्ल्स हाई स्कूल के पास रिंकू चौधरी को उनके घर पर चढ़ कर अंधाधुंध गोलियों से छलनी कर दिया. 

रिंकू अपने घर के बरामदे पर ही बैठे थे कि बाइक सवार अपराधियों ने ग्रिल  के बाहर से ही स्वचालित हथियार से उनपर हमला कर दिया.हत्या के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए आराम से निकल गए.रिंकू चौधरी को 15 से ज्यादा गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.रिंकू की माँ सुबोध चौधरी पुलिस विभाग में सिपाही है और वह फिलहाल समस्तीपुर मंडल कारा में पदस्थापित है. जबकि पिता स्व0भूपेंद्र चौधरी पूर्व में नगरपालिका के कर्मचारी थे.

हत्या की वजह का अबतक पता नही चल पाया है लेकिन संभावना यह जताई जा रही है कि ठेकेदारी की अदावत में ही इस घटना को अंजाम दिया गया है.पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है.मृतक के घर मे कोहराम मच गया है वहीं इलाके में दहशत का माहौल देखा जा रहा है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता