ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

समस्तीपुर में दिल को दहला देने वाली घटना, ढाई साल की बेटी की हत्या कर शव को जेसीबी की मदद से दफनाया, आरोपी बाप चढ़ा पुलिस के हत्थे

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में कलयुगी पिता की करतूत सामने आई है। जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पत्नी से विवाद के कारण इसने अपनी ढाई साल की बिटिया की हत्या कर दी। जेसीबी से गड्ढ

समस्तीपुर में दिल को दहला देने वाली घटना, ढाई साल की बेटी की हत्या कर शव को जेसीबी की मदद से दफनाया, आरोपी बाप चढ़ा पुलिस के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में कलयुगी पिता की करतूत सामने आई है। जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पत्नी से विवाद के कारण इसने अपनी ढाई साल की बिटिया की हत्या कर दी। जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसने उसे जमीन में दफना दिया और मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोग जब बच्ची को नहीं देखे और ना ही उसके पिता को देखे तो उन्हें आशंका हुई कि कही ना कही दाल में कुछ काला है। फिर क्या था लोगों ने इसकी जानकारी पत्नी को दी। 


जिसके बाद पत्नी पुलिस से मदद की गुहार लगाने पहुंच गयी। उसने सबसे पहले पति मुकेश शाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। जिसके बाद आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया उससे जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तब उसने पूरी बात पुलिस को बतायी जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गयी। फिर बताये गये जगह की खुदाई कर बच्ची की शव को जमीन से बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पातल भेजा गया। घटना मुसरीघरारी  थाना क्षेत्र के बी एलोथ गांव की है। 


इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया गया कि आरोपी पिता मुकेश शाह प्राइवेट कोचिंग चलाता है। बच्चों को पढ़ाने के दौरान उसने एक छात्रा से प्यार कर बैठा। वह पहले से शादीशुदा था और एक बच्ची का बाप था। इसके बावजूद उसने छात्रा से दूसरी शादी कर ली। जब इस बात की जानकारी पत्नी को हुई तो आए दिन इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। 


पत्नी कहती कि एक बच्ची का बाप होते तुम्हे शर्म नहीं आई कि दूसरी शादी अपनी छात्रा से कर ली। यह बात उसे नागवार गुजरा उसने ढाई साल की बेटी की गला दबाकर मार डाला और जेसीबी लाकर खुद जमीन की खुदाई की और बेटी की लाश को जमीन में गाड़ दिया। उसे लगा था कि इस बात की जानकारी किसी को नहीं होगी। 


कोई शक भी नहीं करेगा कि कोई अपनी बेटी की हत्या कर सकता है भला। लेकिन उसने जीतना सोचा उतना हुआ नहीं आखिरकार वो अब सलाखों के पीछे है। इलाके में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है। मृतका की मां ने आरोपी पति को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।