ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

मुसरीघरारी डबल मर्डर कांड का खुलासा: तीन अपराधी कोलकाता से गिरफ्तार

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर केस का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस मामले में कोलकाता से दो और मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से एक बदमाश को गिर

मुसरीघरारी डबल मर्डर कांड का खुलासा: तीन अपराधी कोलकाता से गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर केस का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस मामले में कोलकाता से दो और मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। सोमवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान एसपी विनय तिवारी ने बताया कि जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने कोलकाता के हुगली से मुख्य आरोपी मोहम्मद अबरेज उर्फ आले, मोहम्मद तसलीम उर्फ  हैकल व गंगापुर से विक्की कुमार को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार बदमाशों के पास से 5 मोबाइल के अलावा घटना में शामिल बाइक के अलावा एक खोखा भी बरामद किया है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि करीब 1 माह पूर्व जमीन विवाद को लेकर शुभम मिश्रा ने लस्कारा गांव के वकील चौधरी पर गोली चलाई थी। जिसमें वकील चौधरी बाल-बाल बच गए थे। इस बात की रंजीश में वकील चौधरी शुभम से बदला लेना चाह रहा था।  मोहम्मद तसलीम का शुभम मिश्रा से पूर्व में भी विवाद चल रहा था। जिसके बाद शुभम मिश्रा ने तस्लीम को मारने की योजना बना रहा था। जिसकी जानकारी किसी माध्यम से तस्लीम को मिल गई। जिसके बाद मोहम्मद वकील चौधरी घटना के दिन मोरवा बाजार में चाय की दुकान पर बुलाया।


जहां चाय दुकान पर उस पूरी घटना की योजना तैयार की है।  शुभम मिश्रा को बुलाया गया लेकिन शुभम मिश्रा गांव के अनमोल कुमार शर्मा के साथ बेसिक स्कूल पर पहुंचा। दोनों बेसिक स्कूल के पास पुलिया पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मोहम्मद तसलीम मोहम्मद शमीम अपने साथी मोहम्मद अवरेज के साथ आया और एक साजिश के तहत शुभम मिश्रा और अनमोल को क्रिकेट खेलने के बहाने घटना को अंजाम देने के लिए बाइक पर शुभम मिश्रा के बैठा लिया। 


उसके दूसरे साथी ने अनमोल की बाइक पर बैठ गया। जिसके बाद सभी बाइक से लीची बागान की ओर चले गए ।कुछ देर बाद ही वकील चौधरी अंजार तथा विक्की भी गाछी में आ गया।  जहां विक्की अनमोल शर्मा को लेकर मोरवा बाजार चला गया जिसके बाद मौका पाकर बदमाशों ने शुभम मिश्रा को गोली मारकर हत्या कर दी। इन सभी को शक था कि अनमोल इस बात को जानता है जिस कारण बाद में अनमोल का लोकेशन लेकर लोगों ने अनमोल को भी गोली मारकर हत्या कर दी।


एसपी ने बताया कि इस घटना में शराब का कारोबार सामने आया है। शुभम मिश्रा और अन्य बदमाश  शराब का कारोबार भी किया करते थे। एसपी ने बताया कि इस घटना में मारे गए अनमोल का कोई अपराधिक इतिहास नहीं मिला है। यहां बता दे कि गत 26 फरवरी को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा हाई स्कूल के पास तथा लीची बागान में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस घटना के बाद मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में जमकर बवाल मचा था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें