ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

घूसखोर निकला बिजली विभाग का इंजीनियर सुनील कुमार, 3 हजार रूपये घूस लेते विजिलेंस ने दबोचा

SAMASTIPUR: बिहार में निगरानी की टीम आए दिन घूसखोरों को पकड़ रही है। जैसे ही रिश्वत लिए जाने की शिकायत मिलती है टीम छापेमारी करती है और घूसखोर को मौके पर जाकर दबोचती है। इस बा

घूसखोर निकला बिजली विभाग का इंजीनियर सुनील कुमार, 3 हजार रूपये घूस लेते विजिलेंस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में निगरानी की टीम आए दिन घूसखोरों को पकड़ रही है। जैसे ही रिश्वत लिए जाने की शिकायत मिलती है टीम छापेमारी करती है और घूसखोर को मौके पर जाकर दबोचती है। इस बार भी एक इंजीनियर निगरानी के हत्थे चढ़ गया।


बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर सरकार नकेल कसने में लगी है। आए दिन घूसखोर पकड़े भी जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। घूस लेते ऐसे लोग विजिलेंस के हत्थे चढ़ रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर का है जहां एक बार फिर निगरानी की बड़ी कार्रवाई की है। 


सहायक विद्युत अभियंता सुनील कुमार को घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने  रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि सरायरंजन प्रखंड के सहायक विद्युत अभियंता सुनील कुमार फ्रेंचाइजी द्वारा मीटर रीडिंग लाइसेंस रिनुअल करने के एवज में ₹3 हजार रुपये बतौर घूस मांग रहा था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने निगरानी से की। 


निगरानी ने त्वरित कार्रवाई की। सुनील कुमार को मंगलवार को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया गया। बता दें कि इससे पूर्व भी जिले में निगरानी ने घूसखोरों के खिलाफ कार्रवाई की थी। बावजूद इसके भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए घूस लेने वाले सावधान हो जाएं कही अगली बारी आपकी तो नहीं।