ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार : बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने 12 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

SAMASTIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है जहां विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के जेई को 12 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गि

बिहार : बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने 12 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है जहां विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के जेई को 12 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के बाद विभाग के ऑफिस में हड़कंप मच गया है. 


मिली जानकारी के अनुसार, चीनी मिल चौकी स्थित बिजली विभाग के ऑफिस से सुपरिटेंडिंग इंजीनियर राजू रजक को 12 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है.


बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम को बीते कई दिनों से राजू रजक के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी. जिसके आधार पर जब कार्रवाई की गई तो उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया गया. निगरानी विभाग की टीम ने 12 हजार रुपये घूस लेते जेई को गिरफ्तार कर लिया.


निगरानी विभाग की टीम ने राजू रजक को बिजली ऑफिस से ही उठाया है. बहरहाल गिरफ्तार जेई से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. निगरानी विभाग की टीम द्वारा अन्य कर्मचारियों से भी सवाल-जवाब किया जा रहा है.

टैग्स