ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: घर से लापता मासूम की गला रेतकर हत्या, बोरे में मिला 5 साल के बच्चे का शव

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां दो दिनों से लापता पांच साल के मासूम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना घटहो ओपी क्षेत्र के बनघारा चौक के पास की है। बीते मं

बिहार: घर से लापता मासूम की गला रेतकर हत्या, बोरे में मिला 5 साल के बच्चे का शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां दो दिनों से लापता पांच साल के मासूम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना घटहो ओपी क्षेत्र के बनघारा चौक के पास की है। बीते मंगलवार को पांच साल का मासूम बच्चा अचानक घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद बच्चे का कहीं पता नहीं चल सका था। गुरुवार को उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि बनघरा निवासी मुकेश महतो का पांच बर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार बीते मंगलवार की दोपहर घर के पास से लापता हो गया था। मासूम बच्चे के गायब होने की लिखित शिकायत उसके परिजनों ने मंगलवार की देर रात स्थानीय थाना से की थी लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।


जिसके बाद बुधवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क जाम और आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। गुरुवार की देर शाम ऋतिक का शव भैरवा चौर से बरामद हुआ। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अपराधियों ने बच्चे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को एक बोरे में बंद कर फेंक दिया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। उन्होंने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता