ब्रेकिंग
‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति

बिहार में कलयुगी चाचा की काली करतूत, घर के पास खेल रही भतीजी को बनाया हवस का शिकार

SAMASTIPUR: पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना समस्तीपुर से सामने आई है, जहां एक कलयुगी चाचा ने अपनी ही सगी भतीजी के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार कर गया। बच्ची को आरोपी

बिहार में कलयुगी चाचा की काली करतूत, घर के पास खेल रही भतीजी को बनाया हवस का शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना समस्तीपुर से सामने आई है, जहां एक कलयुगी चाचा ने अपनी ही सगी भतीजी के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार कर गया। बच्ची को आरोपी चाचा अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की चीख सुनकार घर के सदस्य कमरे में पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची घर के आगे खेल रही थी, तभी उसका चाचा वहां पहुंचा और उसे बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया। आरोपी मासूम बच्ची के साथ जिस वक्त रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था तो उसकी चीख सुनकर घर के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चाचा को धर दबोचा।


पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आरोपी से कड़ी पूछताछ में जुटी है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि आरोपी चाचा को जेल भेजने के बाद स्पीडी ट्रायल के जरिए उसे सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। इस घटना के बाद ग्रामीणों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।