ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार: बारात में डीजे पर डांस करने के लिए फायरिंग, दो लड़कों को लगी गोली

SAMASTIPUR: शादी समारोह में डांस करने को लेकर हुए विवाद के बाद भारी बवाल हो गया। शादी का मंडप गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंज उठा। गोलीबारी की इस घटना में दो नाबालिग लड़कों को गोली लग

बिहार: बारात में डीजे पर डांस करने के लिए फायरिंग, दो लड़कों को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: शादी समारोह में डांस करने को लेकर हुए विवाद के बाद भारी बवाल हो गया। शादी का मंडप गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंज उठा। गोलीबारी की इस घटना में दो नाबालिग लड़कों को गोली लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी का मंडप रणक्षेत्र में बदल गया। किसी तरह से शादी की रस्में पूरी की गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नवादा की है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को नवादा के रहने वाले रामचंद्र राम की बेटी की शादी थी। बारात समय से लड़की के दरवाजे पर पहुंच चुकी थी। जयमाला के बाद बाराती और गांव के लोग भोज का लुत्फ उठा रहे थे। इसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर कुछ लड़कों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया और लड़क पक्ष के एक युवक ने गोली चला दी। गोलीबारी की इस घटना में 15 वर्षीय अमन कुमार और 12 वर्षीय अजीत कुमार को गोली लग गई।


इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को बेगूसराय रेफर कर दिया। इस दौरान शादी की रस्में पूरी करने के बाद वर और वधू पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।