ब्रेकिंग
Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार

शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, सुनसान जगह पर दो मनचलों ने किया गंदा काम

Bihar Crime News: समस्तीपुर के मथुरापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दो मनचलों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया गया है कि बीती रात घर से शौच के लिये निकली 14 वर्षीय किशोरी के साथ दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता बदहवास हालत में अपने परिजनों के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। 


वारदात की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद तुरंत मामले की सूचना स्थानीय मथुरापुर थाना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मथुरापुर थानाध्यक्ष ने बिना वक्त गंवाए एक विशेष टीम का गठन किया। 


इसके बाद पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल दोनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं पीड़ित किशोरी का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता