ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

लड़के के साथ गंदा VIDEO VIRAL होने पर 10वीं की छात्रा ने की सुसाइड, लड़के ने बनाया था जबरन

SAMASTIPUR: लड़के ने 10वीं की छात्रा का एक गंदा वीडियो जबरन बना लिया था. यह वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था. जिससे परेशान लड़की ने सुसाइड कर ली. यह घटना स

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

SAMASTIPUR:  लड़के ने 10वीं की छात्रा का एक गंदा वीडियो जबरन बना लिया था. यह वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था. जिससे परेशान लड़की ने सुसाइड कर ली. यह घटना समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि छात्रा ने अपने घर में ही गले में फंदा लगा अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. फिलहाल छात्रा के पिता और मां घर से बाहर है. 

रविवार से वीडियो हुआ था वायरल

अस्पताल में मौजूद रिश्तेदार और ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर गांव के ही एक लड़के के साथ उसका एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद से छात्रा काफी परेशान थी.  छात्रा ने अपने परिजन और कुछ ग्रामीणों को बताया था कि दलसिंहसराय स्थित कोचिंग में पढ़ने के लिए जाने के दौरान 4,5 दिनों से वह लड़का उसे तंग कर रहा था और उस पर दबाव बना रहा था. इसके कारण वह दलसिंहसराय में एक बैंक की शाखा के पास उससे मिली तो उसने साजिश के तहत धोखे से इसकी फ़ोटो और वीडियो बना लिया और फिर उसी के कुछ लोगों ने वायरल भी कर दिया. बैंक के पास लोगों के पूछने पर उसने डर से उस लड़के को रिश्ते का भाई बता दिया था. लेकिन वीडियो और फ़ोटो वायरल कर उसे बदनाम कर दिया गया. 

तनाव में थी छात्रा

इस मामले में स्थानीय लोगों द्वारा छात्रा को समझाया भी गया था कि पुलिस की मदद से आरोपी पर कार्रवाई के लिए कोशिश की जाएगी.  लेकिन लड़की ने घर में सुसाइड कर ली. दलसिंहसराय एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. वीडियो बनाने वाले और वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी. वीडियो में दिख रहे लड़कों को भी आरोपित किया जा रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता