ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे

समस्तीपुर में अपराधी बेलगाम: मुखिया के बेटे को मारी गोली, हालत नाजुक

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराधी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर का है जहां बेखौफ अपराधियों ने इस बार मुख

समस्तीपुर में अपराधी बेलगाम: मुखिया के बेटे को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराधी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर का है जहां बेखौफ अपराधियों ने इस बार मुखिया के बेटे को गोली मारी है। गोली लगने से घायल मन्नी सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना से गुस्साएं लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


मामला मालीनगर स्थित खेल मैदान का है जहां स्व. मंटू सिंह स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। मालीनगर की मुखिया मंजू देवी के बेटे मन्नी सिंह भी इस टूर्नामेंट में खेल रहे थे। खेल मैदान से निकलकर वे फोन पर बातचीत कर रहे थे तभी बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। 


गोली लगने के बाद मन्नी सिंह गिर पड़ा जिसके बाद आनन-फानन में खेल मैदान में मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।