ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर में जमीन पर कब्जा को लेकर भारी बवाल, पुलिस टीम पर हमला, बाइक को लगाई आग

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां कोर्ट के आदेश पर विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान कोर्ट से जमीन

समस्तीपुर में जमीन पर कब्जा को लेकर भारी बवाल, पुलिस टीम पर हमला, बाइक को लगाई आग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां कोर्ट के आदेश पर विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान कोर्ट से जमीन का केस हार चुके लोगों ने पुलिस टीम पर जमकर रोड़ेबाजी की और फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के ठाकुरबारी रोड की है।


बताया जा रहा है कि पटोरी अनुमंडल न्यायालय के आदेश पर पटोरी बाजार स्थित एक जमीन पर दखल दिलाने पहुंचे मजिस्ट्रेट, कोर्ट कर्मी और पुलिस टीम पर कोर्ट से केस हार चुके एक परिवार और उसके समर्थकों ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस और कोर्ट कर्मियों पर ईट-पत्थर, पेट्रोल बम, समेत अन्य हथियारों से हमला बोल दिया। इस दौरान आगजनी और फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया।


इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मी जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पटोरी डीएसपी ओमप्रकाश अरुण ने मामले को शांत कराकर अधिक्रमित भूमि को मुक्त करवा दिया। फिलहाल घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता