ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

समस्तीपुर में एक युवक का मर्डर, अपराधियों ने गमछे से गला घोंटकर ली जान

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. लोगों को जैसे ही मामले की सूचना म

समस्तीपुर में एक युवक का मर्डर, अपराधियों ने गमछे से गला घोंटकर ली जान
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. लोगों को जैसे ही मामले की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया. 


घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान जितवापुर बुल्लेचक निवासी रामवृक्ष राय के बेटे प्रभाकर राय के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि आज सुबह प्रभाकर राय का शव घर के ही पीछे खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो अफरा-तफरी मच गई. शव के गले में एक लाल रंग का गमछा लपेटा हुआ था. 


आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने प्रभाकर की गमछे से गला घोंटकर हत्या की है. उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी धारधार हथियार से काटे जाने का निशान है. बताया जाता है कि प्रभाकर बीते शाम घर से निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा. स्थानीय लोगों का कहना है कि वह कुछ दोस्तों के साथ कहीं निकला था. इसके बाद रविवार की सुबह उसका शव घर के पीछे कुछ ही दूरी पर एक खेत में पाया गया. 


सुचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि पिछले 17 अगस्त 2020 की रात प्रभाकर के बड़े भाई दिवाकर की भी अपराधियों ने तेज हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी. उसका शव मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद ढ़ाब किनारे से बरामद किया गया था. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता