ब्रेकिंग
बिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआत

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश: गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक सोनू सिंह को सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद कर जांच तेज कर दी है।

Bihar Crime News
गिट्टी कारोबारी की हत्या
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात गिट्टी मंडी के पास हुई, जहां बदमाशों ने बेहद करीब से युवक के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।


मृतक की पहचान कर्पूरीग्राम निवासी स्वर्गीय धीरेंद्र सिंह के पुत्र सोनू सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सोनू सिंह को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।


इसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस का खोखा बरामद किया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।


सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिट्टी मंडी क्षेत्र में कुछ लोग ताश खेल रहे थे। इसी दौरान एक बदमाश ने सोनू सिंह को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय वहां मौजूद सभी लोगों की पहचान की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच चल रही है।


घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता