ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में बात-बात पर गोली मार रहे बदमाश, साइड नहीं देने पर अपराधियों ने की फायरिंग; दो लोग घायल

Bihar Crime News: समस्तीपुर के विभूतिपुर में साइड मांगने को लेकर विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें गोली लगने से दो युवक घायल हो गए, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरिया डीह वार्ड संख्या 7 में शनिवार को साइड मांगने को लेकर विवाद के बाद बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप चालक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। घटना एक पान दुकान के पास हुई, जहां डीजे लदा एक पिकअप वैन खड़ा था।


बताया गया कि जैसे ही चालक ने बाइक सवार युवकों से साइड मांगी, उन्होंने पहले मारपीट की और फिर कई राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में बोरिया डीह वार्ड 10 निवासी राजकुमार पासवान का पुत्र पंकज कुमार और रामबिलास पासवान का पुत्र राम लगन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। 


पंकज कुमार को गले में गोली लगी, जबकि राम लगन पासवान के सिर को छूती हुई गोली निकल गई। साथ ही, पंकज के भाई राजीव कुमार को भी चोटें आई हैं। घायलों को विभूतिपुर सीएचसी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर तुशांत ने पंकज कुमार की हालत गंभीर बताते हुए उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 


वहीं, राम लगन का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। उसके सिर पर पिस्टल की बट से भी वार किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही विभूतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों से पूछताछ कर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

रिपोर्ट: रमेश शंकर, समस्तीपुर

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता