ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime : बाप बना हैवान! झूठी इज्जत के लिए बेटी को मार डाला, राज़ खुला तो कांप उठी पुलिस

Bihar Crime : बेटी की आज़ादी बनी बाप की झूठी शान की बलि – बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ कथित तौर पर एक पिता ने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को तीन दिनों तक घर के बाथरूम में छुपाकर रखा।

बेटी की हत्या, समस्तीपुर ऑनर किलिंग, बिहार अपराध, झूठी शान के लिए हत्या, मोहिउद्दीननगर हत्या, बाथरूम में मिला शव, मुकेश सिंह समस्तीपुर, साक्षी हत्या मामला, बिहार की सनसनीखेज खबर, पिता ने बेटी को मारा
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar Crime :  समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के टाडा गांव से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कथित तौर पर एक पिता ने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी पिता ने 'इज्जत' के नाम पर यह क्रूर कदम उठाया और शव को तीन दिनों तक घर के ही बाथरूम में छिपा कर रखा।


पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवती, जिसकी पहचान 25 वर्षीय साक्षी के रूप में हुई है, कुछ सप्ताह पहले मोहल्ले के ही युवक के साथ दिल्ली भाग गई थी। हालांकि, एक सप्ताह पूर्व वह घर लौट आई थी। वापस आने पर उसके पिता मुकेश सिंह ने भरोसा दिलाया कि उसे कोई नुकसान नहीं पहुँचाया जाएगा, लेकिन जैसे ही वह घर पहुंची, पिता ने मौका देखकर बेरहमी से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

पत्नी ने खोला राज, पुलिस को दी सूचना  

हत्या के बाद आरोपी ने साक्षी का शव बाथरूम में छिपा दिया था और घरवालों को यह कहकर गुमराह करता रहा कि बेटी फिर से भाग गई है। जब साक्षी की मां को शक हुआ तो उन्होंने अपने पति से सवाल किया, लेकिन उसने टालने की कोशिश की। इसके बाद महिला ने अपनी बहन और बहनोई से बात की और हत्या की आशंका जताई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। जब पुलिस ने घर के पीछे बने बाथरूम की तलाशी ली, तो वह ताले में बंद मिला। ताला खोलने पर पुलिस को साक्षी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

घटना की पुष्टि के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।