ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Crime News: बिहार में साले ने प्रसाद में मिलाकर जीजा को खिलाई नशीली मिठाई, 90 लाख चुरा कर हुआ फरार

Bihar Crime News: समस्तीपुर में एक युवक ने माता का प्रसाद बताकर अपने जीजा को नशीली मिठाई खिला दी और तिजोरी से 90 लाख रुपये के नकद व गहने लेकर फरार हो गया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले से चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिथान थाना क्षेत्र के बाजार स्थित वार्ड-11 में सोमवार देर रात एक युवक ने अपने जीजा के घर नशीली मिठाई खिलाकर 90 लाख रुपये मूल्य के नकदी और जेवरात चुरा लिए।


पीड़ित व्यवसायी विमल कुमार ने बताया कि सोमवार शाम उनका भाई का साला अमित कुमार, एक दोस्त के साथ उनके घर आया था। उसने घर के सभी सदस्यों को माता का प्रसाद कहकर मिठाई खिलाई। मिठाई खाते ही सभी गहरी नींद में सो गए।


रात में आरोपी अमित और उसका दोस्त घर की तिजोरी से लगभग 40 लाख रुपये नकद और करीब 50 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार की आंख खुली, तो तिजोरी खाली पाई गई और दोनों आरोपी गायब थे। यह देख परिवार के होश उड़ गए।


पीड़ित ने इस संबंध में बिथान थाना में शिकायत दर्ज कराई है। नामजद आरोपी अमित कुमार, मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित अखाड़ाघाट का रहने वाला है। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता