ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, सोशल मीडिया पर अफवाह के बाद एक्शन में आई पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है हालांकि सोशल मीडिया पर अफवाह के फैसले के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और असामाजिक तत्वों की कोशिश को नाकाम कर दिया.

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा बजरंगबली की मूर्ति पर पत्थर फेंक कर नुकसान पहुंचाया गया और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई। रमजान माह का अंतिम जुम्मा का नमाज आज होना था इसी बीच माहौल को बिगाड़ने की साजिश रची गई। उपद्रवियों ने हिंदू देवता की मूर्ति पर पत्थर मारकर नुकसान पहुंचा दिया।


सूचना के बाद बिना देरी किए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा फैलाया जाने लगा था इस बात की भी जानकारी पुलिस को हाथ लगी सबसे पहले पुलिस की टीम ने पत्थर फेंक कर मूर्ति को तोड़ने वाले युवक को धर दबोचा। 


वहीं कुछ अन्य लोगों को भी पकड़ा है जो समाज में जहर घोलने चाह रहे थे। ऐहतियात के तौर पर पुलिस इलाके में कैंप कर रही है फ्लैग मार्च भी किया है। लोगों से शांति रखने की अपील की गई है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय ने कहा कि किसी तरह से कोई शंका नहीं है। 


उन्होंने कहा कि आमजन भी पुलिस के सहयोग में है, जिस युवक ने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।