ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: तीन लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता, अनहोनी की आशंका से सहमें परिजन; परीक्षा देने के बाद कहां चली गईं?

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में तीन छात्राएं रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। जानकारी के अ

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में तीन छात्राएं रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, ये छात्राएं 9वीं कक्षा में पढ़ाई करती हैं और परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थीं, लेकिन इसके बाद वे वापस घर नहीं आईं।


लापता छात्राओं की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के उत्तर पंचायत की रहने वाली के रूप में की जा रही है। तीनों छात्राएं संबंधित थाना क्षेत्र के एक उच्च विद्यालय में नामांकित हैं। परिजनों का कहना है कि चूंकि इस समय 9वीं की परीक्षा चल रही है, इसलिए तीनों छात्राएं एक साथ परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थीं, लेकिन परीक्षा के बाद वे घर वापस नहीं लौटीं।


अपहरण या किसी अनहोनी की आशंका को लेकर पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन दिया है। मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद के अनुसार, परिवार के आवेदन पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने इस मामले में कई युवकों से पूछताछ भी की है और स्कूल पहुंचकर भी छानबीन की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।