ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

Samastipur Crime News: टीचर की शर्मनाक करतूत, महिला शिक्षक की मासूम बेटी से की रेप की कोशिश; पुलिस ने दबोचा

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आरोपी शिक्षक ने एक शिक्षिका की मासूम बेटी के साथ रेप की कोशिश की है। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक क

Samastipur Crime News: टीचर की शर्मनाक करतूत, महिला शिक्षक की मासूम बेटी से की रेप की कोशिश; पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आरोपी शिक्षक ने एक शिक्षिका की मासूम बेटी के साथ रेप की कोशिश की है। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता के साथ आरोपी के घर में बतौर किराएदार रहते थे।


बताया जा रहा है कि पीड़िता की शिक्षिका मां उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और आरोपी शिक्षक के मकान में पति और बेटी के साथ किराए पर कमरा लेकर रहती थी। आरोपी और पीड़ित बच्ची की मां दोनों ही सरकारी शिक्षक हैं। इस घटना के बाद महिला शिक्षिका ने मकान खाली कर दिया है। पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर शिवजी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षक रामरतन शाह को गिरफ्तार कर लिया है।


पीड़िता की शिक्षिका मां ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उसकी पांच साल की बेटी छत पर से रोती हुई घर में आई। जब बेटी से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी शिक्षक रामरतन शाह ने उसके साथ जबरदस्ती की है। जिसके बाद शिक्षिका ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता और आरोपी शिक्षक को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।


पूरे मामले पर रोसरा डीएसपी सोनम कुमारी ने बताया कि महिला शिक्षिका की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।