ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: आयुष हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मामा के चक्कर में भांजे की गई थी जान

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पास 7 मार्च की देर शाम आयुष कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में नगर थाने की पुलिस ने 48 घंटों के

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पास 7 मार्च की देर शाम आयुष कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में नगर थाने की पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सफलता प्राप्त की। पुलिस ने इस घटना में शामिल अभियुक्तों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मगरदही वार्ड संख्या 36 निवासी साजन कुमार के रूप में की गई है। उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं।


मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 7 मार्च की शाम को बदमाशों ने आयुष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह एक अन्य व्यक्ति के साथ बाजार से सामान लेकर अपने मामा के घर जा रहा था। संयोगवश उसने अपने मामा विजय कुमार की शर्ट पहन रखी थी, जबकि विजय की अदावत जमीनी विवाद को लेकर स्थानीय अपराधी से थी।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, नगर थानाध्यक्ष और मुफ्फसिल थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद घटना के उद्भेदन के लिए तुरंत एक टीम का गठन किया गया। पीड़ित पक्ष द्वारा उपलब्ध कराए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 


डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त साजन कुमार ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसका संबंध प्राथमिकी अभियुक्त मुकेश कुमार से भी है, जो एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। मुकेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता