ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार में ऑन ड्यूटी MVI पर जानलेवा हमला, वाहन जांच के दौरान ट्रक ड्राइवर ने की मारपीट

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रक ड्राइवर ने एक एमवीआई के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में एमवीआई और उनका ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गए हैं.

Bihar Crime News
एमवीआई पर जानलेवा हमला
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में वाहन जांच कर रहे एमवीआई पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में एमवीआई और उनका ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुसरीघरारी थाना अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहा की है।


बताया जा रहा है कि एम.भी.आई राकेश कुमार मुसरीघरारी चौराहा पर वाहनों के कागजातों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उनकी एक ट्रक ड्राइवर के साथ कहासुनी हो गई। नाराज ट्रक ड्राइवर ने एमवीआई पर हमला बोल दिया। जब उनके ड्राइवर लाल बाबू ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल एमवीआई और उनके ड्राइवर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता