ब्रेकिंग
बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

पत्नी की नहीं हुई विदाई तो गुस्से में आकर दामाद साले के नाम पर मांगने लगा रंगदारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

BIHATA: शख्स ससुराल पहुंचकर पत्नी को ले जाना चाहता था, लेकिन ससुराल के लोगों ने नहीं जाने दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद गुस्से में आकर दामाद ने बदला लेने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BIHATA: शख्स ससुराल पहुंचकर पत्नी को ले जाना चाहता था, लेकिन ससुराल के लोगों ने नहीं जाने दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद गुस्से में आकर दामाद ने बदला लेने के लिए एक खतरनाक प्लान बना डाला. लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

साले को फंसाने के लिए मांगने लगा रंगदारी

साला से बदला लेने के लिए शख्स ने बिहटा के कई कारोबारियों से साले के नाम पर रंगदारी मांगने लगा. इसको लेकर कॉल करने के अलावे रंगदारी के लेटर लिखकर साले के नाम और मोबाइल नंबर भी लिखकर भेजने लगा. जब पलिस ने गिरफ्तार किया तो यह पूरा मामला सामने आया. 

सीसीटीवी में कैद हो गई थी करतूत

एक साथ बिहटा के कई कारोबारियों से रंगदारी मांगने पर दुकानदारों में डर का माहौल हो गया और पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा था. लेकिन इस दौरान रंगदारी मांगने वाले कि तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद कारोबारियों ने राहत की सांस ली है. फिलहाल बिहटा पुलिस मामले की जांच में जुटी है. रंगदारी वाले पत्र में जो नंबर दिया गया है पुलिस ने उस पर भी बात की है. वह नंबर बिक्रम थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के रहने वाले युवक का निकला. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sumit Kumar

FirstBihar संवाददाता