ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरें

24 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, शिमला पुलिस ने बेगूसराय से पकड़ा

BEGUSARAI: शिमला पुलिस ने बेगूसराय पुलिस के सहयोग से साइबर क्राइम के एक बड़े गिरोह का उद्भेदन किया है. गढ़पुरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़े एक शख्स को छापेमा

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

BEGUSARAI: शिमला पुलिस ने बेगूसराय पुलिस के सहयोग से साइबर क्राइम के एक बड़े गिरोह का उद्भेदन किया है. गढ़पुरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़े एक शख्स को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक गढ़पुरा थाना क्षेत्र का दुनही करण कुमार उर्फ प्रदुमन पंडित है. यह कार्रवाई शिमला पुलिस ने बेगूसराय पुलिस के सहयोग से किया है. 

6 मोबाइल और 50 सिम बरामद

युवक के पास पास से पुलिस ने छह मोबाइल, 50 से अधिक सिम एवं एक लैपटॉप बरामद किया है. इसके साथ ही बंगाल नंबर की एक लग्जरी वाहन भी बरामद किया गया है. गढपुरा थाना पर शिमला से आये साइबर क्राइम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक शिमला ने बताया कि शिमला के एक थाना में 23 अगस्त 2019 को भुवन कुमार ने अपने खाते से ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से अवैध रूप से 24 लाख रुपए निकासी को लेकर ठगी करने का मामला दर्ज कराया गया था. जिसके जांच पड़ताल में साइबर क्राइम से जुड़े आसनसोल के पुरूलिया निवासी फिनो बैंक के एजेंट वोडाफोन के रिटेलर विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया था. उसके पास से कई फर्जी एटीएम और सिम समेत अन्य सामान बरामद हुए थे. पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर गढ़पुरा थाना क्षेत्र के दुनही से उक्त युवक को हिरासत में लिया गया है. यह युवक साइबर क्राइम गैंग से जुड़ा हुआ है जो देश के विभिन्न हिस्सों में अपना नेटवर्क चलाता है और लोगों को ठगी के शिकार बनाता है.

खाता खुलवाकर पैसे की कर लेते थे निकाली

पुलिस ने बताया कि इन लोगों का गिरोह फिनो बैंक में फर्जी खाता खुलवा कर साइबर क्राइम के सहारे उसमें रकम भेजकर निकासी कर लेता था. गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य लोगों की खोज की जा रही है. इसके साथ ही बरामद मोबाइल और लैपटॉप के डाटा को भी खंगाला जा रहा है, जिससे गिरोह के उद्भेदन की संभावना है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता