ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

साहिबगंज में बांग्लादेशी गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर दलाल ने बॉर्डर पार कराया

SAHIBGANJ: साहिबगंज के तालझारी रेलवे स्टेशन से एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया है। स्टेशन पर घायल अवस्था में मिले इस शख्स ने अपना नाम नाजमूल बताया गया। युवक बांग्लादेश के

साहिबगंज में बांग्लादेशी गिरफ्तार, नौकरी का झांसा देकर दलाल ने बॉर्डर पार कराया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHIBGANJ: साहिबगंज के तालझारी रेलवे स्टेशन से एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया है। स्टेशन पर घायल अवस्था में मिले इस शख्स ने अपना नाम नाजमूल बताया गया। युवक बांग्लादेश के मारिलगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने कई राज खोले।


नाजमूल ने पुलिस को बताया कि भारत और बांग्लादेश के बीच सिलहट बॉर्डर से वह घुसा था। उसे नौकरी का झांसा देकर सागर नाम के दलाल ने बॉर्डर पार कराया था। बॉर्डर पर तैनात जवानों की मिलीभगत से उसे भारत में दाखिल कराया गया। जिसके बाद उसे दिल्ली ले जाकर कबाड़ी की दुकान में काम करने के लिए लगाया गया।


उसने बताया कि दिनभर काम करने के बाद उसे सिर्फ सौ रुपये दिये जाते थे जिससे वह ठीक से खाना भी नहीं खा पाता था। दिल्ली में उसे टॉर्चर किया जाने लगा। उसकी पिटाई की जाने लगी। इससे परेशान होकर वह दिल्ली से भाग निकला लेकिन उसे चोर समझ कुछ लोगों ने ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया। जिससे वह घायल हो गया। पटरी के पास पड़ा देख यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद युवक को थाने लाया गया जहां पूछताछ के दौरान बांग्लादेशी युवक ने पूरी बातें बतायी।