ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Bihar Crime News: सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर रहूआमनी पुल के पास 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां जिले के सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर रहूआमनी पुल के पास एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सड़क से अंदर उत्तर दिशा में लावारिस हालत में पड़ा मिला। घटना सदर थाना क्षेत्र की है।


घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब की टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने युवक को नहीं पहचाना। अब पुलिस सोशल मीडिया के जरिए भी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। 


मौत की खबर मिलते ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी प्रकार के गहरे जख्म नहीं मिले हैं। फिलहाल हत्या कैसे हुई, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद बदमाशों ने शव को लाकर यहां फेंक दिया होगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता