ब्रेकिंग
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...

सहरसा में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी और दलाल 16 हजार घूस लेते गिरफ्तार

सहरसा के महिषी अंचल कार्यालय में विशेष निगरानी इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी और उसके कथित दलाल को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जमीन का रसीद काटने के बदले घूस मांगी जा रही थी।

बिहार न्यूज
हम नहीं सुधरेंगे!
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में निगरानी की लगातार कार्रवाई के बावजूद घूसखोर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार सहरसा में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना से आई विशेष निगरानी इकाई की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह और उसके कथित दलाल फुलचंद साह को 16 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।


यह कार्रवाई शिकायतकर्ता मुहम्मद हयात की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जमीन का रसीद काटने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी। राजस्व कर्मचारी पर आरोप था कि रिश्वत नहीं देने पर संबंधित काम करने से मना कर दिया गया था। 


विशेष निगरानी इकाई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और सत्यापन के बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की। टीम ने महिषी अंचल कार्यालय से जुड़े राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह और उसके कथित दलाल फुलचंद साह को 16 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। 


इस मामले में विशेष निगरानी इकाई, पटना द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 61(2) (a) के तहत कांड संख्या 19/2026 दर्ज किया गया है। विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता