ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार में खेत में पानी जाने को लेकर खूनी संघर्ष, रिटायर्ड होमगार्ड जवान को मारी गोली

Bihar Crime News: सहरसा के महेशपुर गांव में खेत में पानी बहाव को लेकर हुए विवाद में रिटायर्ड होमगार्ड सुरेंद्र यादव को गोली मार दी गई। आरोपी का हथियार जब्त, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर वार्ड नंबर 9 में खेत में पानी के बहाव को लेकर हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। इस दौरान रिटायर्ड होमगार्ड सुरेंद्र प्रसाद यादव को गोली मार दी गई। गोली उनके दाहिने कंधे और सीने के बीच लगी। फिलहाल उन्हें सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र यादव पिछले साल दिसंबर में होमगार्ड विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। घटना के संबंध में जख्मी के भतीजे विकास यादव ने बताया कि पड़ोसी मंजेश और सुजीत ने अपने खेत में अधिक पानी देखा और आरोप लगाया कि यह पानी सुरेंद्र यादव के खेत से बह कर आया है जबकि वास्तविकता में पानी बारिश के कारण खेत की आड़ से बह आया था।


विवाद पहले गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गया। इसी दौरान सुजीत ने फायरिंग कर दी, जिससे सुरेंद्र यादव घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर ही हथियार आरोपी से छीनकर पुलिस को सौंप दिया। सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि फर्दबयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता