ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव बरामद, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले में देर रात एक संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर मुख्य बाजार में देर रात एक संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन के दक्षिण दिशा में रेल फाटक संख्या 16 से पूरब भट्टा टोला जाने वाली सड़क मार्ग की है, जहां सड़क पर एक बाइक सवार युवक मृत अवस्था में पाया गया है।


मृतक की पहचान सहरसा शहर के सिमरी बख्तियारपुर मुख्य बाजार निवासी स्व. नरेश मोदी के 22 वर्षीय पुत्र रोहन मोदी उर्फ ऋतिक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग 12 बजे युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला और उसकी बाइक पास में गिरी हुई थी। स्थानीय लोगों ने युवक को देखकर तुरंत सिमरीबख्तियारपुर थाना को सूचना दी।


सूचना मिलते ही सहरसा एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, अपर थानाध्यक्ष इंदल कुमार गुप्ता, दारोगा नरेंद्र सिंह और पंकज गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू की। शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।


घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। स्वजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि संभवतः युवक की हत्या कहीं और की गई और शव को फेंकने के उद्देश्य से रेलवे फाटक के पास लाकर छोड़ा गया। हालांकि युवक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट का निशान नहीं पाया गया है, लेकिन उसके मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहर देने या अन्य संदिग्ध कारणों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।


मौके से युवक का मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है, जिससे चोरी या हत्या की एक और आशंका गहराती है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाने भेज दिया है और मोबाइल की लोकेशन व कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी में है।


एसडीपीओ ने बताया कि,  घटना की जांच जारी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा है या हत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक विश्लेषण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं कुछ इसे दुर्घटना मान रहे हैं तो कुछ हत्या का मामला बता रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता