ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

वर्षों से फरार सहरसा का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस भी बरामद

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इलाके के कुख्यात अपराधी सचिन यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। चिरैया थाने की पुलिस ने सलखुआ अंतर्गत चिरैया थाना क्षेत्र में गुप्

वर्षों से फरार सहरसा का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इलाके के कुख्यात अपराधी सचिन यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। चिरैया थाने की पुलिस ने सलखुआ अंतर्गत चिरैया थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और कुख्यात अपराधी को दबोचा। सिमरी बख्तियारपुर थाने में प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि चिरैया थाना क्षेत्र के सौथी गांव निवासी फ़ोटो यादव का पुत्र कुख्यात बदमाश सचिन यादव जो कई मामले में फरार चल रहा था। वह अपने घर आया हुआ था। सूचना का सत्यापन करते हुए एसडीपीओ ने चिरैया थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह को छापेमारी करने का निर्देश दिया। 


जिसके बाद थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, सिपाही दीपक कुमार सिंह सहित पुलिस की टीम ने छापेमारी कर उसके घर की घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद जब तलाशी ली गयी तब उसके पास से एक कट्टा, एक मास्केट व चार गोली बरामद की गई। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश सचिन यादव के विरुद्ध चिरैया थाना चार मामले दर्ज हैं। उक्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस को सचिन यादव को गिरफ्तार करने में आज सफलता मिली। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेजा गया है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता