ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

साथ जीने-मरने की कसमें खाकर दिल्ली से बिहार पहुंचा नाबालिग प्रेमी जोड़ा, NCR पुलिस ने किया बरामद

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक दिलचस्प खबर निकल कर सामने आ रहा है। दरअसल, यहां एक नबालिग जोड़ें को गिरफ्तार किया गया है। वह दोनों एक - दुसरे के साथ जीने मरने खा ली और आशिकी में दिल्

साथ जीने-मरने की कसमें खाकर दिल्ली से बिहार पहुंचा नाबालिग प्रेमी जोड़ा, NCR पुलिस ने किया बरामद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक दिलचस्प खबर निकल कर सामने आ रहा है। दरअसल, यहां एक नबालिग जोड़ें को गिरफ्तार किया गया है। वह दोनों एक - दुसरे के साथ जीने मरने खा ली और आशिकी में दिल्ली से बिहार तक का सफर तय कर लिया। बताया जाता है कि, सदर थाना इलाके के सुलिंदाबाद गांव निवासी नाबालिग पैसों की कमी के कारण दिल्ली में काम करने पहुंच गया। जहां इसकी मुलाकात 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से हुई। जिसके बाद दोनों में प्यार हुआ और कहानी आगे बढ़ गई। 


दरअसल, सहरसा से काम करने गए एक नबालिग युवक को एक अपने नाबालिग लड़की से प्यार होने लगा। जिसके बाद दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाकर  दिल्ली से रफूचक्कर होकर सहरसा पहुंच गए। लड़का नाबालिग लड़की को अपने घर ले आया जहां दोनों साथ में रहने लगे। वही, लड़की के घर से भागने के बाद  उसके परिवार में कोहराम मच गया। जिसके बाद परिवार वाले लड़की को तलाशने लगे। लेकिन, लड़की का कुछ पता नहीं चलने के बाद उसके माता-पिता ने दिल्ली एनसीआर (यूपी) में मामला दर्ज कराया। 


जिसके बाद नाबालिग लड़की के माता-पिता के शिकायत पर दिल्ली एनसीआर की पुलिस ने मामले में जांच शुरू दी। इसके बाद लड़की का पता लगाते हुए पुलिस टीम बुधवार की देर शाम दिल्ली से बिहार के सहरसा आ पहुंची। इस दौरान सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार से मामले में मदद मांगी गई। फिर सदर थाना के सहयोग से छापामारी कर दोनों नाबालिग बच्चे-बच्चियों को आज सुबह बरामद कर लिया गया। जिसके बाद  दिल्ली एनसीआर पुलिस दोनों को अपने साथ दिल्ली लेकर चली गई है। सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि दिल्ली एनसीआर पुलिस पहुंची थी और दो बच्चों को बरामद कर साथ ले गई है।