ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सहरसा में गैंगरेप, चार बदमाशों ने लड़की को किडनैप कर की दरिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि चार युवकों ने पहले युवती का अपरहरण किया और फिर उसके साथ दरिंदगी की. बाद में उसे

सहरसा में गैंगरेप, चार बदमाशों ने लड़की को किडनैप कर की दरिंदगी, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि चार युवकों ने पहले युवती का अपरहरण किया और फिर उसके साथ दरिंदगी की. बाद में उसे डरा धमकाकर छोड़ दिया गया. पीड़ित युवती ने घर पहुंच कर अपने साथ घटी पूरी घटना को अपने परिजन को बताया. परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं. 


घटना सदर थाना क्षेत्र के बलहुआ नहर के पास की है. पीड़िता के परिजन ने बताया कि युवती अपने दोस्त के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी. देर रात भोज खाने के बाद वापस गांव लौट रही थी. बलहुआ नहर के पास चार चक्का वाहन से आए चार युवक द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया. 


आरोपियों में सिमराहा, वार्ड नंबर 35 निवासी मो हासिम, वार्ड नंबर 35 निवासी प्रभास कुमार और बलहुआ बैजनपट्टी गांव निवासी विजय यादव फरार हो गया है. वहीं, गिरफ्तार आरोपी उपेंद्र यादव उर्फ संतोषवार्ड नंबर 13 का रहने वाला है. मामले पर सदर डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि गैंगरेप की सूचना मिली थी. एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है. बाकी बचे आरोपी फरार चल रहे हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. सभी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी.

टैग्स