ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने 8 साल के बच्चे को मारी गोली, मौके पर मौत

SAHARSA: जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के सोनवर्षा राज थाना इलाके के रखौता गांव की है.जहां

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAHARSA: जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के सोनवर्षा राज थाना इलाके के रखौता गांव की है.

जहां अपराधियों ने आठ साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रखौता गांव निवासी विद्यानंद और महानंद यादव के बीच कई सालों से भूमी विवाद चल रहा था. शनिवार की रात सत्यम अपने दादा विद्यानंद के साथ दरवाजे के बाहर सो रहा था. देर रात हथियार से लैस अपराधी मौके पर आए और सोये अवस्था में विद्यानंद यादव पर गोलियां बरसा दी जो उनके पास सोये 8 साल के पोते सत्यम कुमार को लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.  

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के पिता ने गांव के ही महानंद यादव, अनोज यादव, सनोज यादव समेत सात लोगों पर मामला दर्ज कराया है.