ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

मकई के खेत से अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बरामद, इलाके में सनसनी

SAHARSA: सहरसा में मकई के खेत से एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है। ऐसी आशंका जतायी

मकई के खेत से अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बरामद, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में मकई के खेत से एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि किसी ने मकई के खेत में लाकर महिला की हत्या कर दी है. 


घटना सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड एक बरियारपुर बहियार की है जहां मकई के खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। खेत के पास से गुजर रहे एक युवक की नजर महिला की सिर कटी लाश पर पड़ी। जिसके बाद युवक ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिमरी बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने देखा कि महिला का सिर धर से अलग है। सिर को किसी धारदार हथियार से काटा गया है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता