ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

हथियार से लैस CSP में घुसे अपराधी, लूटपाट की घटना को दिया अंजाम, CCTV में कैद हुई तस्वीर

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। घटना का सीसीटीवी फु

हथियार से लैस CSP में घुसे अपराधी, लूटपाट की घटना को दिया अंजाम, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि अपराधियों ने सीएसपी केंद्र में कैसे उत्पात मचाया?


ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले का है जहां अपराधियों ने सीएसपी में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर 80 हजार रूपया और मोबाईल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तीन के संख्या में आए अपराधियों ने लूट की इस घटना को अंजाम दिया। 


इस दौरान एक अपराधी को स्थानीय दुकानदारों ने पकड़कर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दो अपराधी हथियार का भय दिखा पैसा लेकर भागने में सफल रहा। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआमनी चौक का है। पीड़ित सीएसपी संचालक के भाई की माने तो तीन की संख्या में आए अपराधियों ने दुकान में घुसकर हथियार के बल पर मारपीट की और लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता