ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

बिहार में महिला के साथ हैवानियत! घर से उठाकर दो बदमाशों ने किया गैंगरेप, शोर मचाया तो दाग दी गोली

SAHARSA: सहरसा में दो मनचलों ने युवती के साथ न सिर्फ गैंगरेप किया बल्कि उसकी जान लेने की भी कोशिश की है। दोनों आरोपियों ने गैंगरेप करने के बाद युवती को गोली मार दी और मौके से फरार

बिहार में महिला के साथ हैवानियत! घर से उठाकर दो बदमाशों ने किया गैंगरेप, शोर मचाया तो दाग दी गोली
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा में दो मनचलों ने युवती के साथ न सिर्फ गैंगरेप किया बल्कि उसकी जान लेने की भी कोशिश की है। दोनों आरोपियों ने गैंगरेप करने के बाद युवती को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। दोनों आरोपी लड़की को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए और तालाब के किनारे उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के आदा टोला की है।


दरअसल, बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत के आदा टोला निवासी कैलाश शर्मा की शादीशुदा बेटी के साथ दो मनचलों ने दुष्कर्म करने के बाद हत्या की नीयत से उसे गोली मार दी। गोली महिला के पैर में लगी। गोली लगने के बाद पीड़िता किसी तरह से भागते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। गंभीर रूप से घायल लड़की को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।


बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा निवासी राहुल शर्मा और उसका साथी सुमित यादव एक बाइक पर सवार होकर देर रात पीड़िता के घर पहुंचे थे। पीड़िता अपने कमरे में सो रही थी इसी दौरान दोनों उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। दोनों आरोपी पीड़िता को अपने साथ बाइक पर बैठाकर तालाब के किनारे ले गए और बारी बारी से रेप किया। जब पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी।


पीड़िता की शादी पांच साल पहले कटिहार निवासी परेश शर्मा के साथ हुई थी लेकिन पति द्वारा छोड़ देने के कारण वह अपने मां-बाप के साथ ही आदा टोला में रहती थी। पीड़िता की छोटी बहन की शादी सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा गांव में हुई थी। पीड़िता अक्सर अपनी छोटी बहन के ससुराल भी आती जाती थी। आरोपित राहुल शर्मा पीड़िता के छोटी बहन का भैंसूर है। आरोपी राहुल शर्मा की पीड़िता के साथ फोन पर बातचीत होती थी। दो दिन पहले ही पीड़िता ने राहुल शर्मा का नंबर ब्लॉक कर दिया था, जिससे नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दे डाला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता