ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार में अपराधी अब पुलिस को बना रहे निशाना, सहरसा में दो पुलिस पदाधिकारियों पर किया हमला, हालत गंभीर

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब ये पुलिस पर हमला कर रहे है। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिसे से आ रही है जहां बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के खोजरी गांव में

बिहार में अपराधी अब पुलिस को बना रहे निशाना, सहरसा में दो पुलिस पदाधिकारियों पर किया हमला, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब ये पुलिस पर हमला कर रहे है। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिसे से आ रही है जहां बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के खोजरी गांव में आज देर शाम करीब 8 बजे अपराधियों ने बैजनाथपुर ओपी पुलिस पर हमला बोला। हमले में दो पुलिस पदाधिकारी घायल हो गये हैं।


 घायल पुलिस पदाधिकारी को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला हुआ है दो पदाधिकारी घायल हुए हैं। फ़िलहाल दोनों का ईलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिस किसी ने भी पुलिस को निशाना बनाया है बख्से नहीं जाएंगे। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


बताया जाता है कि अपराधियों को पकड़ने के दौरान बैजनाथपुर पुलिस शिविर के थाना प्रभारी अरमोद कुमार और दारोगा अरुण कुमार ग्रामीणों के हमले में जख्मी हो गए। आनन फानन में दोनों जख्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान उपेन्द्रनाथ वर्मा निजी अस्पताल पहुंच जख्मी थानेदार व दरोगा से मुलाकात की। उन्होंने घटना के संदर्भ में जख्मी सब इंस्पेक्टर से जानकारी ली। 


पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि बाईक सवार संदिग्ध को पकड़ने के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ है, जिसमें दो पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गए हैं। फिलहाल दोनों का ईलाज कराया जा रहा है। जख्मी अरमोद को सिर में चोटें आई है जख्मी एक अन्य दरोगा अरुण कुमार को बांह में चोट लगी है। फिलवक्त दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने ग्रामीणों के द्वारा हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि आत्मरक्षा के लिए पुलिस की ओर से फायरिंग की गई।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता