ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: घूसखोर महिला कांस्टेबल पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन

SAHARSA: सहरसा में महिला कांस्टेबल द्वारा एक पीड़ित महिला से अवैध वसूली करने के मामले में एक्शन हुआ है। वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने आरोपी महिला सिपा

बिहार: घूसखोर महिला कांस्टेबल पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में महिला कांस्टेबल द्वारा एक पीड़ित महिला से अवैध वसूली करने के मामले में एक्शन हुआ है। वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने आरोपी महिला सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी ने आरोपी महिला पुलिसकर्मी शकुंतला कुमारी को सस्पेंड कर दिया है।


दरअसल, शनिवार को सोशल मीडिया पर महिला थाना की पुलिसकर्मी द्वारा अवैध वसूली करने का वीडियो वायरल हुआ था। एसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए वीडियो की जांच मुख्यालय डीएसपी से काराई। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने महिला पुलिसकर्मी शकुंतला कुमारी को सस्पेंड कर दिया है।


अवैध वसूली के वायरल वीडियो में महिला थाना में खिड़की के बाहर दो महिलाएं खड़ी थी जबकि तीसरी महिला द्वारा थाना के अंदर मोबाइल फोन पर बात कर रही महिला पुलिसकर्मी से कहती है कि ‘मैडम 15 दे रहें हैं रख लिजिए न’ इस बात दो बार रिपिट किया गया है। जिसके बाद अंदर खड़ी महिला सिपाही फोन पर बात करते-करते खिड़की से बाहर हाथ बढा देती है जिसके बाद खिड़की के बाहर खड़ी दो महिलाओं मे से एक महिला उस महिला पुलिसकर्मी के हाथ में रूपया दे रही है।


वायरल वीडियो में रूपया लेते दिख रही महिला पुलिसकर्मी का नाम शकुंतला बताया जा रहा है, जो महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत है। वह पहले मुंशी के रूप में भी कामकाज करती थी। रूपया किस लिए लिया जा रहा है, इसका खुलासा नहीं हो रहा है। वीडियो वायरल मामले में मुख्यालय डीएसपी एजाज हफीज मानी ने वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता